कंप्यूटर टीचर्स करेंगे प्रदर्शन
फतेहगढ़ साहिब। आईसीटीनान टीचिंग स्टाफ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चोपड़ा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि उनकी यूनियन और कंप्यूटर टीचर साझा फ्रंट पंजाब दोनों ही संयुक्त तौर पर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि गत दिनों हुई दोनों ही यूनियनों की मीटिंग में सभी ने मांगों पर सहमति जताते हुए आपस में एक होने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में शामिल कंप्यूटर टीचर्स और नान टीचिंग स्टाफ को शिक्षा महकमे में शामिल किया जाना, रेगुलर कर बनते ग्रेड देना और दूसरी मांगे शामिल हैं। कनवीनर संदीप गांधी, उपाध्यक्ष सन्नी महाजन, गुरविंदर सिंह बाजवा, बलजिंदर सिंह, दीपक अरोड़ा, गुरविंदर सिंह मौजूद रहे।