एसडीएम से माफी मांगें नागरा
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
एमएलएकुलजीतसिंह नागरा द्वारा नगर कौंसिल की मीटिंग में कौंसिल प्रशासक एसडीएम पूजा सयाल को कहे अपशब्दों पर पंजाब महिला कमीशन ने कड़ा नोटिस लिया है। पूरे मामले की जानकारी हासिल करने के लिए वीरवार को कमीशन की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां फतेहगढ़ साहिब पहुंची। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि महिलाओं को अपशब्द कहने का किसी काे अधिकार नहीं, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। यह भी कहा कि अफसरों को भी प्रोटोकाल अपनाते हुए चुने हुए प्रतिनिधियों को बनता सम्मान देना चाहिए और सम्मान लेने वालों को भी अपनी मर्यादा में रहना चाहिए।
डीसीसे ली मामले की जानकारी: कमीशनकी चेयरपर्सन लांडरां ने फतेहगढ़ साहिब में डीसी आफिस पहुंच डीसी अरुण सेखड़ी से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने शिअद की महिला विंग और शिअद की दूसरी जत्थेबंदियों से मांगपत्र ले मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
चेयरपर्सन परमजीत कौर।
जांच कर एमएलए को समन जारी होगा
चेयरपर्सनपरमजीत कौर लांडरां ने कहा कि मामला गंभीर है। अगर एमएलए नागरा ने गुस्से में एसडीएम को कुछ अपशब्द कहे हैं तो उन्हें अपने शब्दों को वापस लेते हुए उक्त महिला अफसर से माफी मांग लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर नागरा माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी आैर एमएलए को समन कर बनती धाराओं के तहत केस भी दर्ज हो सकता है। सत्ताधारी नेताओं द्वारा महिलाओं से की जा रही बदसलूकी के किए सवाल पर कहा कि कमीशन एक आजाद बाॅडी है। इसका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहींं है। एमएलए से कहा कि प्रशासन के हर काम में अपनी टांग नही फंसानी चाहिए और अपनी भाषा पर भी कंट्रोल करना चाहिए।
स्पीकर को देंगे जवाब, नहीं कहे अपशब्द
एमएलएकुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि उन्होंने किसी को कोई अपशब्द नहीं कहे। बल्कि मामले को राजनीतिक तूल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अफसर प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखते और जब मीटिंग के दौरान किसी को कुछ कहा ही नहीं तो माफी क्यों मांगू। उन्होंने कहा कि पूरा मामला विस स्पीकर के पास है और उन्हें 24 सितंबर को बुलाया गया है। जहां वह अपनी बात रखेंगे। यह भी कहा कि पंजाब महिला कमीशन भी पंजाब सरकार का है। अगर डीसी प्रोटोकाल की पालना करते हुए चेयरपर्सन को गेट तक छोड़ने सकता है तो दूसर