हिंदी पखवाड़े में कराए लेख-भाषण मुकाबले
भास्कर न्यूज। फतेहगढ़ साहिब
नेहरूयुवा केंद्र ने हिन्दी पाक्षिक सेमिनार कराया। केंद्र के जगतार सिंह ने कहा कि प्रादेशिक भाषा के साथ-साथ सभी को हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। हिन्दी देश की भाषा है। जिला यूथ को-ऑर्डिनेटर परमजीत सिंह बताया कि मनाए जा रहे हिन्दी पाक्षिक के जिले के गांवों शहरों के स्कूलों में लेख, भाषण मुकाबले यूथ क्लबों के सहयोग से कराए जाएंगे। यहां कुलवीर सिंह, अमनदीप सिंह, हरदीप कौर नरेन्द्र कौर मौजूद रहीं।
हिन्दी पाक्षिक के दौरान सेमिनार में जानकारी देते जिला यूथ को-ऑर्डिनेटर।