गांव मलको माजरा में कुश्ती मुकाबला
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
गांवमलकोमाजरा में कुश्ती मुकाबलों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी रहे। उन्होंने कहा कि कुश्ती के मुकाबले सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा पंजाब सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है। युवाओं को नशों से दूर रखा जा सके। यहां पूर्व कौंसिल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह भट्टी, शरणजीत सिंह रजबाड़ा, राजविन्द्र सिंह, नवदीप सिंह, अमरजीत सिंह, हरविन्द्र सिंह बब्बल, प्रेम सिंह बलजिन्द्र सिंह मौजूद रहे।
फतेहगढ़ मेंकुश्ती मुकाबला शुरू करवाते पूर्व विधायक भट्टी अन्य।