- Hindi News
- किताबें मनुष्य की दोस्त हाेती हैं: चंदूमाजरा
किताबें मनुष्य की दोस्त हाेती हैं: चंदूमाजरा
पुस्तकेंमनुष्यकी सबसे बड़ी दोस्त होती हैं। अच्छी पुस्तकें पढ़ने से मनुष्य एक योग्य और जिम्मेदार नागरिक बनता है। यह बात सहकारी बैंक पटियाला के एमडी हरिंद्रपाल सिंह चंदूमाजरा और जिप चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने माता गुजरी काॅलेज में साहित्यक सभ्याचार मंच पंजाबी की ओर से सीनियर पत्रकार टकसाली रंधीर सिंह हैरान की याद में स्थापित लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए कही।
मंच के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कहा कि विभिन्न विषयों पर आधारित पुराने लेखकों की 474 दुर्लभ पुस्तकें लाइब्रेरी में रखी गई हैं। काॅलेज में कवि दरबार कराया गया, जिसमें कवि लाल मिस्त्री, संत सिंह सोहल, मोहिंदर सिंह, गुरनाम सिंह बिजली ने अपनी रचनाएं पेश की। जिससे समाज की स्थिति पर चर्चा की। यहां मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह संधू, काॅलेज के वाइस प्रिंसिपल सोहन सिंह, जिप मेंबर अजायब सिंह, बलदेव सिंह, करतार सिंह, सुरेन्द्र कौर, शेर सिंह और पूर्व मैनेजर ऊधम सिंह मौजूद रहे।
काॅलेज में नई लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए हरिंद्रपाल सिंह चंदूमाजरा और बलजीत सिंह भुट्टा।