कोयले से लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर जख्मी
फतेहगढ़ साहिब। जीटीरोड पर कोयले से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक नंबर पीबी 11 बीके 3809 मंडी गोबिंदगढ़ से कोयला लोड कर निलास थर्मल प्लांट की ओर जा रहा था। जैसे ही गांव जलबेहड़ा के नजदीक पहुंचा तो ट्रक की कमानी टूटने से बेकाबू हो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर सोनू जख्मी हो गया, जो सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में एडमिट है।