बहादुरगढ़ में जलाया एसडीएम का पुतला
बहादुरगढ़ में जलाया एसडीएम का पुतला
फतेहगढ़ साहिब। गांवबहादुरगढ़ के कांग्रेसियों ने एसडीएम पूजा सयाल का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद हरियाणा राम दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि एसडीएम एमएलए को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं और अकाली सरकार इसे जानबूझ कर तूल दे रही है। जबकि अकालियों के शासनकाल में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, जो इन्हें दिखाई नहीं देते। हरमिंदर सिंह, हरमेश सिंह, मदनलाल, कुलविंदर सिंह, कैशाल देवी, सोमा देवी कांग्रेसी समर्थक मौजूद रहे।