यूनियन ने सौंपा डीसी को मांगपत्र
आंगनबाड़ीयूनियनने अपनी मांगों को लेकर मांगपत्र डीसी अरुण सेखड़ी को सौंपा। यूनियन की जिला अध्यक्ष हरजीत कौर पंजोला ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों से अतिरिक्त लिए जाते कामों को लेकर बार बार अफसरों से मिल चुके हैं और अफसर लगातार टाल मटोल की नीति अपनाए हैं।
इसके अलावा आंगनबाड़ी सेंटरों की इमारतें भी बिना कारण खाली कराई जा रही है। पंजोला ने बताया कि डीसी ने भी मांगपत्र लेने के बाद कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जिससे उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को एक सप्ताह में माना गया तो यूनियन 29 सितंबर से लगातार भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी। यहां गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, परमजीत सिंह, कमलजीत कौर, चरणजीत कौर मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी यूनियन अपनी मांगों को लेकर डीसी अरुण सेखड़ी को मांगपत्र सौंपते हुए।