एसडीएम के खिलाफ डीसी को दिया मांगपत्र
एमएलएऔरएसडीएम में चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेसी एमएलए साधू सिंह धर्मसोत और जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांवरी ने एसडीएम की बदली किए जाने को लेकर मांगपत्र सौंपा। कांग्रेसियों ने डीसी आॅफिस के आगे नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि एसडीएम का रवैया एमएलए के प्रति सही नहीं था। जो भी आरोप एसडीएम ने एमएलए पर लगाए हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित है। मामले की जांच को सीएम द्वारा कमिश्नर को सौंपना भी एक सोची समझी चाल है। जबकि जांच विधानसभा में कमेटी बना के की जानी चाहिए या फिर हाईकोर्ट के सीनियर जज से कराई जाए। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर कांग्रेसियों ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है और अगर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की तो कांग्रेसी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। हरमेश सिंह, मदन लाल, गुरवंत सिंह मौजूद रहे।
डीसी अरुण सेखड़ी को एसडीएम के खिलाफ मांगपत्र देते कांग्रेसी।