पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों महिलाओं ने फूंके एसडीएम के पुतले

कांग्रेसियों महिलाओं ने फूंके एसडीएम के पुतले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकएसडीएममें तकरार के बाद कांग्रेसियों का एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। गांव भगड़ाना में किसान खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश जनरल सचिव बलविन्द्र सिंह मावी तथा सरहिंद शहर में पूर्व पार्षद स्नेह लता की अगुवाई में महिलाओं ने एसडीएम के पुतले फूंके।

विधायक लोगों के हक में तथा नाजायज कब्जों की आड़ में हो रही धक्केशाही के खिलाफ आवाज उठाते रहे। पर मामले को राजनैतिक तूल देकर बदनाम किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर एसडीएम की बदली की गई तो कांग्रेसी संघर्ष तेज करेगी। यहां डॉक्टर बलराम शर्मा, अरमिन्द्र सिंह, सुखविन्दर सिंह, सुरजीत सिंह केसर सिंह मौजूद रहे।

सरहिंद शहर में रोष प्रदर्शन कर रही महिलाओं में प्रकाश कौर, सुखविन्दर कौर, विमला रानी, देवेन्द्र कुमार भट्ट ने कहा कि एसडीएम महिला होने का लाभ उठा रही हैं। चेतावनी दी कि यदि एसडीएम की बदली हुई तो महिलाएं आफिस का घेराव करने को मजबूर होंगी। यहां आशा रानी, रीटा रानी, राजवीर सिंह सुशील कुमार मौजूद रहे।

गांव भगड़ाना में मंगलवार को एसडीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी आगू। उन्होंने एसडीएम के तबादले की मांग की।