हादसे के पीड़ितों को दिए ग्रांट के चेक
फतेहगढ़ साहिब। मार्केटकमेटी चरनार्थल में कृषि काम के दौरान हादसे के शिकार हुए लोगों को सीनियर अकाली नेता हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा ने 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक दिए। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से उन किसानों या कृषि काम में लगे मजदूरों की मदद की जाती है, जो कृषि काम के दौरान किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं। मार्केट कमेटी चेयरमैन हरभजन सिंह, अजायब सिंह, देवेंदर सिंह, दलबारा सिंह पंजोली, गुरभेज सिंह, जयपाल सिंह मौजूद रहे।