पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 34 जिंदा रॉकेट लॉन्चर, दो एयरक्राफ्ट लाॅन्चर मिले

34 जिंदा रॉकेट लॉन्चर, दो एयरक्राफ्ट लाॅन्चर मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

भाखड़ामेनलाइन के नजदीक गांव मुल्लापुर के सुआ से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामन िमला है, जिनमें 34 जिंदा राॅकेट लाॅन्चर, दो एयरक्राफ्ट लाॅन्चर और 800 कारतूस शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस ने पीएपी जालंधर की बम डिस्पोजल टीम की मदद से गांव के राम तलाई खेरा के नजदीक मैदान में नष्ट करा दिया। एसपी (डी) बलवंत सिंह, थाना सरहिंद प्रभारी हरविंद्र सिंह, पीएसपी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह समेत दूसरे अफसर मौजूद रहे।

एसपी (डी) बलवंत सिंह ने बताया कि सरहिंद थाना के प्रभारी हरविंदर सिंह को उक्त गांव के किसान बलदेव सिंह और सतिंदर सिंह अपने खेतों में काम कर रहा थे, ने पुलिस को सूचना दी कि उनके खेतों के नजदीक गुजरते सुआ में कुछ आपत्तिजनक सामान है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर विस्फोटक सामान, बम और गोलियां बरामद की। पीएसपी जालंधर के बम डिस्पोजल स्कवाड की टीम की मदद से सुआ से निकाल कर विस्फोटकों को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अफसर ने बताया कि किसानों के अनुसार उक्त सामान एक सिल्वर रंग की इनोवा गाड़ी में सवार चार पांच लोगों ने दिन में लगभग 10 बजे गिराया था। एसपी (डी) ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

बरामद किए विस्फोटकों की जांच करते एसपी डी बलवंत सिंह अन्य अफसर।