- Hindi News
- पानी की हौदी में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत
पानी की हौदी में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
गांवजल्लोवाल में दो साल की बच्ची की पानी की हौदी में गिरने से मौत हो गई। गांव जल्लोवाल निवासी रिंकू सिंह की दो साल की बेटी अमृत कौर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते वक्त सभी बच्चे जानवरों के तबेले में चले गए।
यहीं जानवरों के पानी पीने के लिए बनाई गई हौदी में गिर गई। इसकी जानकारी बच्चों ने अमृत कौर के परिजनों को दी। बच्ची के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर उसे पानी की हौदी से बाहर निकाला। उसके पेट से पानी निकालने के बाद जब परिजन उसे ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।