पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोहड़ा ने पंथ लोगों की सेवा में निकाली जिंदगी

टोहड़ा ने पंथ लोगों की सेवा में निकाली जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

बाबाबंदासिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में पंथ र| स्वर्गीय जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के जन्मदिवस पर ज्ञानी दित्त सिंह ऑडिटोरियम में समागम हुआ। पंथ र| स्वर्गीय गुरचरण सिंह टोहड़ा यादगारी सोसायटी के समारोह में सिख विद्वान पहुंचे।

यहां हरचरण सिंह धामी, एसजीपीसी सेक्रेटरी सुखदेव सिंह, राजविंद्र सिंह महिता, अमरजीत सिंह चावला, जसपाल सिंह, वीसी डॉक्टर गुरमोहन सिंह वालिया ने उनके सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। प्रबंधक करनैल सिंह पंजोली ने बताया कि जत्थेदार टोहड़ा की याद में हर साल समागम होगा। विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को यादगारी सम्मान दिया गया। 1.25 लाख की मदद कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई। कॉलेज परिसर में लगाए गए रक्तदान शिविर में स्टाफ स्टूडेंट्स ने 200 यूनिट रक्तदान किया।

इंजीनियरिंग कॉलेज में वीरवार को आयोजित समागम में एसजीपीसी अध्यक्ष अन्य।

जत्थेदार टोहड़ा ने राजनीति को निजी और पारिवारिक हितों से दूर रखा

मुख्यअतिथि एसजीपीसी अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा ने राजनीति को निजी पारिवारिक हितों से दूर रखते हुए सिख पंथ पंजाब के लोगों की सेवा का साधन बनाया था। मक्कड़ ने कहा कि एसजीपीसी का ढांचा जो आज है वह उनकी ही देन है जिसे आज सभी मिल कर आगे बढ़ा रहे है। पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब बीर दविन्द्र सिंह ने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा ऐसे नेता थे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी निजी स्वार्थ से हट पंजाब के लोगों पंथ की सेवा करते हुए निकाल दी थी। कर्मजीत सिंह ने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा की पंथ समाज के प्रति सेवा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।