पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलए नागरा का पुतला फूंका

एमएलए नागरा का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाहलीवालाचौकपर वीरवार को अकाली दल की यूथ विंग ने फतेहगढ़ साहिब के कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई विंग के सीनियर मीत प्रधान रणजीत सिंह गुरुद्वारा कमेटी सिंह सभा प्रधान अवरिंदर सिंह ने की। कांग्रेसी विधायक कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

प्रदर्शन के बाद अकाली-भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए राणा, कंग, राजू, जत्थेदार ध्यान सिंह ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब की एसडीएम पूजा स्याल को धमकी देने उससे बदतमीजी से पेश आने से कांग्रेस का महिला विरोधी पहलू भी सामने आया है।

कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा को ऐसा व्यवहार करने से पहले सोचना चाहिए। महिलाओं के प्रति गलत तरीके के बयान देने के लिए जानी जाने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक नागरा को समझाने की बजाय उनकी हिमायत कर रही है। इस मौके पर रणजीत सिंह राणा, जसवीर जस्सी, अवरिंदर पाल सिंह राजू, सिमरनजीत बिल्ला, सुखदेव विर्क, अमरजीत कुथा खेडी, खजान सिंह लाली, चरनजीत सुलैन, बलदेव सिंह, साहिब पिलखनी जत्थेदार टोडर सिंह दीदार सिंह गुरनाखेड़ी अन्य लोग मौजूद थे।

विधायक नागरा का पुतला फूंकते अकाली दल की यूथ विंग के मेंबर।