पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने फूंका एसडीएम का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका एसडीएम का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फतेहगढ़ साहिब

नगरकौंसिलमें बीते दिनों विधायक एसडीएम में तकरार के बाद कांग्रेसियों का एसडीएम के खिलाफ रोष प्रदर्शन जारी है। एसडीएम की बदली के लिए गांव मलकोमाजरा में ब्लाक समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह तथा गुरसेवक सिंह की अगुवाई में एसडीएम का पुतला फूंका गया।

उन्होंने कहा कि सच्चाई की आवाज उठाने वालों का हमेशा विरोध हुआ है। सच्चाई को सहन करना कठिन है। एेलान किया कि जब तक एसडीएम की बदली नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। यहां हरी सिंह, गुरप्रीत सिंह, कश्मीरी लाल, इंद्रजीत सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद थे। सुखराज सिंह राजा, कमलेश शर्मा की अगुवाई में सेखुपुरा में एसडीएम के पुतले फूंके। नेताओं ने कहा कि विधायक लोगों के हक में तथा नाजायज कब्जों की आड़ में हो रही धक्केशाही के खिलाफ आवाज उठाने पर मामले को राजनैतिक तूल देकर उसे बदनाम कर रहे हैं। इस मौके पर रविन्द्र सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह, चमन लाल हरदीप सिंह शामिल थे।

गांव मलकोमाजरा में शुक्रवार को एसडीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी वर्कर।