एसडीएम की बदली की मांग, भूख हड़ताल जारी
फतेहगढ़ साहिब। एसडीएमकी बदली को लेकर जिला कॉम्प्लेक्स के आगे कांग्रेसियों की भूख हड़ताल 37वें दिन भी जारी रही। मंगलवार को मलूक सिंह पूर्व सरपंच भमारसी, जसविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह अजमेर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। मलूक सिंह ने कहा कि जब तक एसडीएम की पंजाब सरकार बदली नहीं कर देती उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी और संघर्ष तेज किया जाएगा। यहां मनिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, देवेंदर सिंह, जरनैल सिंह, जीत सिंह और गुरमेल सिंह मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स के आगे भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी।