- Hindi News
- ट्यूबवेल खराब, पानी में रहा कार्बन, लोगों में रोष
ट्यूबवेल खराब, पानी में रहा कार्बन, लोगों में रोष
गलियों में नहीं हो पाया पैचवर्क
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
सरहिंदकौंसिलका वाॅर्ड-15 भी वाॅर्ड-9 की तर्ज पर विकसित है। पूरे वार्ड के अधिकांश भाग में सीवरेज, वाटर सप्लाई और स्ट्रीट लाइट्स की फैसिलिटी है। बावजूद इसके कुछ गलियां अभी भी कच्ची हैं, जहां गंदा पानी लोगों को परेशान करता है। वाॅर्ड की गलियां बेशक अंडर ग्राउंड हैं, लेकिन आए दिन जाम रहती है। काफी गलियों में इंटर लाॅक टाइलें लगा दी गई हैं, लेकिन जो गलियां आरसीसी हैं उनमें पैचवर्क का काम नहीं हो पाया। वॉर्ड में पार्क और धर्मशाला होने के कारण भी रोष है। पीर बाबा की समाधि के आगे की सड़क पर ट्रैफिक की समस्या है। वहीं नेहरू युवा केंद्र के आगे की सड़क पर अभी तक प्रीमिक्स नहीं डाला गया। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है।
भगवान सिंह ने कहा कि पार्षद ने वाॅर्ड का काफी विकास कराया है। अभी भी मोहल्ले में पार्क नहीं है। वहीं, कई गलियों में पैच वर्क का काम नहीं हो पाया। पीर काॅलोनी बड़ी कालोनी है लेकिन वहां कोई धर्मशाला नहीं है। पीर बाबा की समाधि के आगे की रोड बेशक सही है लेकिन इस रोड पर गोदाम होने के चलते ट्रकों का आना-जाना रहता है। नेहरू युवा केंद्र के आगे की सड़क पर अभी तक प्रीमिक्स भी नहीं डाला गया।
कुछ काम बचे हैं जल्द पूरा हो जाएंगे
वाॅर्डपार्षद त्रिलोक सिंह बाजवा ने कहा कि लगभग 2 करोड़ रुपए के काम बिना किसी पक्षपात के कराए हैं। पीर काॅलोनी में सराय होने का कारण वहां कौंसिल की जगह का होना है। कुछ टूटी गलियों को पक्का इसलिए नहीं किया जा सका क्योंकि वहां सीवरेज और वाटर सप्लाई के पाइप का काम पूरा किया जाना है। दशमेश नगर में सीवरेज और वाटर सप्लाई के अलावा वाॅर्ड के दूसरे छुटपुट कामों के लिए कौंसिल के अंतिम चरण में टेंडर निकाले गए थे, लेकिन वह रद्द हो गए।
वाॅर्ड की कच्ची गली।
रमेश कुमार ने कहा कि वाॅर्ड की कई गलियों में बरसात होने पर पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे लोगों को दिक्कत है। बेशक अधिकांश भाग में सीवरेज और पीने का पानी है, लेकिन दशमेश नगर में सीवरेज है और ही पीने के पानी की सप्लाई ही। पीने के पानी की सप्लाई भी अनियमित रहती है, सीवरेज लीक रहते हैं। दो नंबर गली कच्ची है जिसे अभी तक नहीं बनाया गया। स्ट्रीट लाइट्स कई जगहों पर खराब हैं।
ट्यूबवेल की मोटर को जल्द ठीक कराएं
^पार्षदबनने से चूक गए