पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरहिंद ब्लाॅक में 15 मनरेगा भवन बनेंगे: देवेंद्र

सरहिंद ब्लाॅक में 15 मनरेगा भवन बनेंगे: देवेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवोंमेंचल रहे डेवलपमेंट के कामों की समीक्षा को लेकर ब्लाॅक समिति चेयरमैन देवेंद्र सिंह की अगुवाई में मीटिंग ब्लाॅक समिति सरहिंद में हुई।

मेंबरों से चेयरमैन ने कहा कि सरहिंद ब्लाॅक के गांवों में 15 मनरेगा भवनों का निर्माण किया जाना है। ताकि मनरेगा कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़े और उनके काम एक ही छत के नीचे हो सके। चेयरमैन ने कहा कि गांवों में अधिक से अधिक काम मनरेगा के तहत कराए जाएं। ताकि गांवों का विकास हो सके और लोगों को रोजगार भी मिल सके। यहां बीडीपीओ जितेंद्र सिंह, समिति की उप चेयरपर्सन सोमा रानी, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, बहादुर सिंह, बेअंत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

ब्लाॅक समिति सरहिंद में आयोजित मीटिंग में मौजूद चेयरमैन देवेंद्र सिंह मेंबर।