पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव कुंभड़ा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम जल्द पूरा हो

गांव कुंभड़ा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम जल्द पूरा हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

जिलेकोप्रदूषण रहित बनाने को लेकर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉॅम्प्लेक्स में एडीसी श्रुति शर्मा ने विभिन्न डिपार्टमेंट के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के अफसरों को निर्देश दिए कि मंडी गोबिंदगढ़ के गंदे पानी की निकासी के लिए गांव कुंभड़ा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पाइप लाइन बिछाने के काम को जल्द पूरा किया जाए। ताकि सड़क का निर्माण काम भी समय से पूरा हो सके। एडीसी ने एसडीएम अमलोह से कहा कि कुंभड़ा में मंडी गोबिंदगढ़ के कूड़ा-कर्कट को सही जगह पर संभालने के लिए नामजद की गई जमीन का तुरंत कब्जा लेकर डीसी दफ्तर को रिपोर्ट करें।

प्रदूषण फैलाने वाले 96 व्हीकल्स के काट चुके चालान

जिलाट्रांसपोर्ट अफसर कंवलजीत सिंह ने बताया कि पिछले तीन महीने के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले 96 व्हीकल्स और प्रेशर हाॅर्न का उपयोग करने वाले 59 व्हीकल्स के चालान किए गए हैं। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के वातावरण इंजीनियर लवनीत दुबे ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ में स्थित 232 रोलिंग मिलों में से 116 रोलिंग मिलों में एनर्जी सेविंग डिवाइस लगाए जा चुके हैं। मीटिंग में एडीसी (विकास) बलजीत सिंह संधू, जिला टाउन प्लानर प्रीत कमल, जनरल मैनेजर इंडस्ट्री केंद्र गुरदास सिंह, लोक निर्माण महकमा के कार्यकारी इंजीनियर आरपी सिंह, नेशनल हाइवे अथार्टी से पदमेश अग्रवाल, गेल कंपनी से संजय अरोड़ा, सोमा कंपनी से परमजीत सिंह अन्य मौजूद रहे।

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉॅम्प्लेक्स में अफसरों के साथ मीटिंग करती एडीसी श्रुति शर्मा।