परिवार को दिया जरूरत का सामान
फतेहगढ़ साहिब। बाबाफरीद सर्व धर्म सेवा सोसायटी ने एक जरूरतमंद परिवार को घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान दिया। सोसायटी के प्रधान बाबा दिलशाद अहमद ने बताया कि सोसायटी हमेशा जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी। यहां समाज सेवी कर्मजीत सिंह बाठ, बलवंत सिंह, स्वर्ण सिंह, सलीम हेमराज कुमार मौजूद रहे।