लंगर के लिए जमीन की अलाॅटमेंट आज
फतेहगढ़ साहिब। महानशहीदों की याद को समर्पित शहीदी जोड़ में लगने वाले लंगरों के लिए जमीन की अलाट के लिए एक विशेष बैठक 12 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में बुलाई गई है। शिरोमणि कमेटी सदस्य पूर्व मंत्री एसजीपीसी सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने बताया कि 26 से 28 दिसंबर तक शहीदी जोड़ मेल के दौरान संगतों के लिए विभिन्न गांवों, समाज सेवी संस्थाओं की ओर से दिन रात लंगर की सेवा की जाती है। लंगर कमेटियों से कहा कि वह 12 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंच अपने लंगर के लिए भूमि अलाट करवा ले। यहां गुरमीत सिंह, कुलविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह मौजूद रहे।