पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरों की सेवा में ही सच्चा सुख: संत बाबा

दूसरों की सेवा में ही सच्चा सुख: संत बाबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। प्रभुसिमरन और दूसरों की सेवा में ही सच्चा सुख है। यह बात संत बाबा अमर सिंह कोरजीवाल कार सेवा वालों ने बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की याद को समर्पित श्री फतेहगढ़ साहिब में हर साल की तरह संगत के लिए लगाए जा रहे लंगर में सेवा निभाने के लिए गांवों में कही। उन्होंने कहा कि इस साल 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक शहीदी जोड़ मेल के दौरान रेलवे फाटकों के नजदीक सेवा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है वह चिंता जनक है। ऐसे में जरूरी है कि युवा वर्ग लंगर में सेवा निभाए। यहां बाबा दिलबाग सिंह कार सेवा बनूड़ वाले, बाबा गुरचरन सिंह रोपड़ वाले, मनजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, हरभजन सिंह मौजूद रहे।