पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज डाला लेकिन पक्का नहीं किया

सीवरेज डाला लेकिन पक्का नहीं किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

सरहिंदकौंसिलका वाॅर्ड-17 भी अविकसित है। वाॅर्ड के पिछड़े होने के चलते बेशक वाॅर्ड पार्षद ने काफी काम भी कराए हैं। वाॅर्ड में 60 फीसदी से अधिक में सीवरेज और पीने के पानी मौजूद हैं, लेकिन शेष में यह दोनों ही सुविधाएं नहीं हैं।

कुछ गलियों में सीवरेज डाले जाने के बाद पक्का नहीं किया गया तो कुछ गलियों में पैचवर्क का काम नहीं हो सका। वाॅर्ड की कई गलियों में पानी निकासी की समस्या मौजूद है। सड़कें टूटी होने के कारण लोगों में रोष है। अपनी समस्याओं को लेकर पब्लिक ने नगर कौंसिल, एसडीएम और एमएलए तक से शिकायत की बावजूद कुछ नहीं हुआ। लोगों को केवल भरोसा दिया गया। वॉर्ड के लोगों ने नगर कौंसिल अफसर और पार्षद से अपील की कि मोहल्ले में डेवलपमेंट के काम जो अधूरे हैं उसे पूरा किया जाए। वर्ना जल्द ही विरोध प्रदर्शन करेंगे।

नालियां अंडर ग्राउंड होने से टूटी कच्ची सड़क।

वाॅर्ड की कच्ची गली जो नहीं बन पाई।

वॉर्ड में विकास काम में पक्षपात नहीं किया, बचे हुए काम जल्द पूरे होंगे

^वाॅर्ड का विकास काम में किसी से पक्षपात नहीं किया। वाॅर्ड पर 1.50 करोड़ रुपए से भी अधिक खर्च कर पुराना खटड़ा स्कूल का एरिया, डाॅक्टर अमरनाथ और राजेंद्र सिंह गलियों का पूरा सुधार किया। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त है। वाॅर्ड में हेल्थ क्लब के लिए भूमि भी अलाॅट हो चुकी है लेकिन वाॅर्ड के कई कामों समेत हेल्थ क्लब के निर्माण को लेकर टेंडर जारी किए थे, लेकिन कौंसिल कार्यकाल के आखिरी समय में राजनीतिक रंजिश के चलते टेंडर रद्द हो गए। अभी भी कोशिश की जा रही है जल्द ही बचे हुए डेवलपमेंट के अन्य कामों को पूरा कर लिया जाएगा। पब्लिक को किसी भी समय कोई प्रॉब्लम होती है या किसी प्रकार की शिकायत है तो वह मेरे पास आए समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे। -गुलशन राय बॉबी, वाॅर्डपार्षद

अफसरों के चक्कर लगा कर थक चुके हैं

^पावेल हांडा ने कहा कि वाॅर्ड की जिन गलियों में और मेन रोड पर कुछ साल पहले सीवरेज डाला गया था, उसे अभी तक पक्का नहीं किया गया। टूटी सड़कों के चलते लोगों को काफी दिक्कत होती है। जिसे बनाने के लिए वाॅर्ड के लोगों ने कौंसिल के चक्कर भी लगाए और गुहार एसडीएम, एमएएल से भी लगाई, पर कुछ नहीं हो पाया।

तो पीने के लिए पानी ही सीवरेज का प्रबंध

^बलदेव सिंह ने कहा कि वाॅर्ड की