जनहित योजनओं की दी जानकारी
फतेहगढ़ साहिब। अनुसूचितजातियों और पिछड़ी श्रेणियों की भलाई के लिए पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए पंजाब राज अनुसूचित जातियों कमीशन के मेंबर और पूर्व मंत्री दलीप सिंह पांधी की अगुवाई में कैंप लगाया गया। कैंप में शामिल विभिन्न महकमे के अफसरों ने सरकार की जनहित स्कीमों की जानकारी दी। पांधी ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों के लोगों का जीवन स्तर उभारने के लिए वचनबद्ध है। पांधी ने लोगों की शिकायतों को सुना और कई का मौके पर निपटारा किया। यहां उप कप्तान पुलिस मनप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार निरपाल सिंह टिवाना, ब्लाॅक विकास पंचायत अफसर हितेन कपिला, सामाजिक सुरक्षा स्त्री और बाल विकास अफसर सतीश कुमार अन्य मौजूद रहे।
कैंप के दौरान शिकायतें सुनते हुए पूर्व मंत्री दलीप सिंह पांधी।