- Hindi News
- नीले कार्ड धारकों की पहचान कर 31 तक दें रिपोर्ट
नीले कार्ड धारकों की पहचान कर 31 तक दें रिपोर्ट
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
पंजाबसरकारकी तरफ से नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट-2013 नई आटा दाल स्कीम का लाभ सही मिले जिसको लेकर कार्डों की जांच कराने का फैसला किया गया है। जिले के सभी एसडीएम और संबंधित अफसर 31 दिसंबर तक नीले कार्डों की पड़ताल करने का काम पूरा करें। ताकि रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेजी जा सके।
यह निर्देश डीसी कमलदीप सिंह संघा ने बचत भवन में नीले कार्डों की पड़ताल संबंधित चल रहे काम की समीक्षा के लिए अलग-अलग अफसरों की बुलाई मीटिंग दिए। जिले के समूह नीले कार्ड होल्डरों से अपील की कि वह अपने कार्डों पर आधार कार्ड नंबर जरूर दर्ज कराएं, क्योंकि भविष्य में आधार कार्ड की शिनाख्त के साथ ही लाभार्थी को आटा-दाल स्कीम का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्डों की पड़ताल के लिए तैनात किए गए अफसर और कर्मचारी आटा-दाल स्कीम के योग्य लाभार्थियों की घर-घर जा कर पड़ताल करेंगे।
बेघर अौर कच्चे घरों में रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
डीसीने बताया कि नेशनल फूड एक्ट अधीन नई आटा दाल स्कीम के वह ही योग्य परिवार लाभार्थी हैं जो कि 2002 में हुए सर्वे अनुसार गरीबी रेखा से नीचे के तौर पर पहचाने गए थे और जो लाभार्थी परिवार राज्य सरकार की आटा दाल स्कीम अधीन पहचाने गए थे। बेघर परिवार और वह परिवार जो कच्चे घरों में रह रहे हैं वह भी इस स्कीम के लिए योग्य होंगे। मीटिंग में एडीसी (विकास) बलजीत सिंह संधू के अलावा सभी एसडीएम संबंधित महकमे के अफसर मौजूद रहे।
बचत भवन में मीटिंग के दौरान मौजूद डीसी कमलदीप संघा अन्य अफसर।