पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरहिंद मोरिंडा रोड का भी पैचवर्क चंद दिनों में उखड़ा

सरहिंद मोरिंडा रोड का भी पैचवर्क चंद दिनों में उखड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

सरहिंदमोरिंडामेन रोड पर बस्सी के नजदीक पीडब्ल्यूडी ने 22 लाख की लागत से प्री मिक्स डलवाया था, लेकिन पैचवर्क ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका और उखड़ चुका है। यह पैचवर्क शहीदी जोड़ मेल में आने वाली संगत की सुविधा के लिए किया गया था। महकमे के अफसर पैचवर्क उखड़ने का कारण सर्दी का तेज होना बता रहे हैं और जल्द ही मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। अफसर इस लापरवाही की जिम्मेदारी ठेकेदार पर डाल रहे हैं। स्थानीय लोग पैचवर्क में घटिया मटीरियल का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

शहीदी जोड़ मेल की अग्रिम तैयारियों को लेकर फतेहगढ़ साहिब क्षेत्र की मेन सड़कों की रिपेयर का काम कराया जा रहा है। इस रोड पर लगभग 22 लाख रुपए की लागत से पैचवर्क का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से ठेकेदार ने लगभग चंद दिन पहले कराया था, लेकिन कुछ ही समय बाद बजरी सड़क पर फैल गई। हालात यह हो गए कि सड़क पर बिखरी बजरी से टू व्हीलर्स का चलाना कठिन हो गया था।

जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई होगी: हरदीप सिंह

पीडब्ल्यूडीके कार्यकारी इंजीनियर हरदीप सिंह ने कहा कि पैचवर्क महकमे ने ठेकेदार से कराया था, लेकिन मौसम में सर्दी बढ़ने से बजरी सड़क पर पूरी तरह से जम नहीं पाई। जांच के बाद जहां भी बजरी उखड़ी पाई जाएगी उसे फिर से ठीक कराया जाएगा और ठेकेदार की पेमेंट पर भी रोक लगाई जाएगी।

घटिया मटीरियल का यूज हुआ: नागरा

सरहिंदबस्सी रोड पर भी 25 नबंवर की रात को पीडब्ल्यूडी की ओर से प्री मिक्स डाल रिपेयर की गई सड़क चंद घंटों में ही दम तोड़ गई थी। पैचवर्क जोड़ मेल के दौरान सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 32 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा था। सड़क पर घटिया मटीरियल के इस्तेमाल का आरोप भी एमएलए कुलजीत सिंह नागरा ने लगाया था और कहा था कि महकमे ने सड़क के काम के दौरान मौसम के मापदंडों का ध्यान नहीं रखा और शहीदी जोड़ मेल में ही टूटी सड़कें याद आती हैं। इससे पहले भी 2013 के दौरान शहीदी जोड़ मेल में भी जो पैचवर्क आनन-फानन में कराया था, वह भी एक दिन नहीं ठहर पाया था। जिसके लिए जिम्मेदार अफसरों की जांच की बजाए उन पर कार्रवाई की जाने की भी मांग की थी।

सरहिंद मोरिंडा मेन रोड की उखड़ी बजरी।