- Hindi News
- ओवर स्पीड ट्रक ने मारी रेहड़ी को टक्कर, महिला की मौत
ओवर स्पीड ट्रक ने मारी रेहड़ी को टक्कर, महिला की मौत
ओवर स्पीड ट्रक ने मारी रेहड़ी को टक्कर, महिला की मौत
फतेहगढ़ साहिब| सरहिन्दपटियाला मेन रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान रुड़की गांव के बाजीगर डेरे की उमर कौर के रूप में हुई। थाना मुल्लेपुर के सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी प|ी रेहड़ी से घर लौट रही थी। ओवर स्पीड ट्रक पीबी 23 जे 4907 ने टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई। उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अंजान ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।