पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस और रंजीत के परिवार के लोग तलाश रहे बॉडी

पुलिस और रंजीत के परिवार के लोग तलाश रहे बॉडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। फतेहगढ़ साहिब

गांवखानपुर में भाखड़ा नहर में कूदे किसान रंजीत सिंह का बुधवार को भी सुराग नहीं लगा। पुलिस और रंजीत के परिवार वाले अभी तक उसकी बॉडी मिलने के इंतजार में हैं। इस मामले में थाना फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ अजयपाल सिंह ने बताया कि अभी तक रंजीत के परिवार वालों ने कोई शिकायत नहीं दी है। रंजीत के परिवार का कहना है कि वह वीरवार को पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। उनसे मिलकर आरोपी अकाली नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। रंजीत की प|ी रितु रानी, रंजीत के भाई सुरेन्द्र मोहन और जसवीर सिंह ने गांव के ब्लाक समिति मेंबर गुरबख्श सिंह पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी खरीद की भूमि की पूरी अदायगी नहीं की थी। जिसके चलते रंजीत ने भाखड़ा में छलांग लगा दी थी। हादसे से पहले रंजीत ने 181 नंबर फोन और पुलिस कंट्रोल रूम को पूरी जानकारी दी थी। रंजीत ने साल 2007 में बस्सी पठाना की कोऑपरेटिव बैंक से 5 लाख का कर्ज लिया था। जिसकी उधारी 13.80 लाख से ज्यादा हो गई थी।

खबरें और भी हैं...