पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 64 बच्चों के वजीफे का 19.20 लाख का चेक दिया

64 बच्चों के वजीफे का 19.20 लाख का चेक दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। डीसी कमलदीप सिंह संघा ने 10वीं में 80 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले बच्चों के लिए डाॅ. हरगोबिंद वजीफा स्कीम के तहत जारी ग्रांट के चेक जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर सिंह को दिए। इसे बच्चों के बैंक अकाउंट में जमा करवाया जाएगा। डीसी ने बताया कि स्कीम के तहत 30 हजार रुपए हर साल लाभार्थियों दिए जाते हैं। बताया कि 2013 में सरकारी स्कूलों में 10वीं के 80 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले 64 बच्चों के खाते में 19.20 लाख रुपए वजीफा के जमा करवाए जा चुके हैं। 12वीं की शिक्षा ले रहे इन स्टूडेंट्स के खाते में 19.20 लाख रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि साल 2014 की 10वीं की परीक्षा में 80 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले 72 बच्चों को 43.20 लाख का वजीफा दो साल के लिए दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...