बेटी बचाओ पर सेमिनार करवाया
फतेहगढ़ साहिब। सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल दादूमाजरा में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत सेमिनार करवाया गया। जिला कौंसिल चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने कहा कि सभी बेटियों का सत्कार करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। जगदेव कौर ने कहा कि कम हो रहा लिंग अनुपात चिंता का विषय है। इससे समाज में असमानता रही है। इस दौरान लेख मुकाबले करवाए और फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गर्ई। यहां जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर सिंह, जसपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, केसर सिंह, अमरजीत कौर, दर्शन सिंह, सौदागर सिंह मौजूद थे।