कई इलाकों से देसी शराब बरामद
पटियाला। जिलेके विभिन्न हिस्सों से पुलिस ने देसी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। त्रिपड़ी पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी गांव चौण फतेहगढ़ साहिब को देसी शराब की 10 बोतलों समेत और शंभू पुलिस ने दलविंदर सिंह और अमर सिंह निवासी गांव डाहरियां को बाइक पर देसी शराब की 24 बोतलें ले जाते हुए पकड़ा है।