निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी ने करवाई लड़की की शादी
फतेहगढ़ साहिब | निष्कामकीर्तन सेवा सोसायटी ने गांव सैनी माजरा में 189वीं जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी कराई। सोसायटी ने लड़की को घरेलू सामान भी दिया। नवविवाहित जोड़े को शुभकामना देने जिला ट्रैफिक इंचार्ज करनैल सिंह पहुंचे। सोसायटी अध्यक्ष कर्मजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सेवा सोसायटी की ओर से लगातार समाज सेवी काम किए जा रहे हैं। सोसायटी लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई कोर्स कराती है और कोर्स पूरा करने के बाद उनको सिलाई मशीन देती है। यहां रविन्द्र सिंह रवि, बहादुर सिंह, जितेन्द्र सिंह, बलविंदर सिंह और सखुविंदर सिंह मौजूद थे।