पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा वॉरियर खटड़ा कबड्डी विजेता

खालसा वॉरियर खटड़ा कबड्डी विजेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। फतेहगढ़ साहिब

जिलाप्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स के सामने फतेहगढ़ साहिब स्पोर्ट्स अकादमी के 8वें कबड्डी कप में खालसा वॉरियर खटड़ा ने न्यू दीप अकादमी गिद्दड़वाहा की टीम को हराया। विजेता टीम को एक लाख रुपए और ट्राफी दी गई। उपविजेता टीम को 75 हजार का नकद इनाम दिया गया। बेस्ट जाफी खालसा वॉरियर के कुलदीप सिंह और रेडर छोटा गोपी घोषित किए गए। उनको एक-एक एलसीडी दी गई। विजेताओं को डीसी कमलदीप सिंह संघा ने सम्मानित किया। एसएसपी जितेन्द्र सिंह खहिरा ने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो हार-जीत के बिना खेल भावना से खेले। मार्केट कमेटी चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुकाबलों में 8 टीमों ने भाग लिया। यहां एसडीएम पूजा स्याल, डीएसपी गुरदीप सिंह सोहल, पूर्व कौंसिल अध्यक्ष शेर सिंह, कुलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, मास्टर धर्म सिंह और देवी दयाल मौजूद रहे।

कबड्डी की विजेता टीम को सम्मानित करते हुए डीसी अन्य।

खबरें और भी हैं...