पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पड़ोसी राज्यों की तरह स्कूली बस पर टैक्स हो माफ

पड़ोसी राज्यों की तरह स्कूली बस पर टैक्स हो माफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब | नेशनलएफिलिएटेड स्कूल एसोसिएशन की बैठक में पंजाब अध्यक्ष निर्मल सिंह शामिल हुए। स्कूलों के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर रही मुश्किलों पर विचार किया गया। अध्यक्ष निर्मल ने कहा कि स्कूल प्रबंधक और टांसपोर्ट चलाने वाले कम पैसे लेकर बच्चों को पूरी जिम्मेदारी से घर से स्कूल लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए सरकार को सब्सिडी पर युवाओं को नई बस मुहैया कराते हुए हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर टैक्स माफ करना चाहिए। ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि हाईड्रोलिक डोर हादसे का कारण बनते हैं और स्पीड गवर्नर भी उन पर लागू नहीं होना चाहिए। यहां जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र सिंह, देवेन्द्र पाल सिंह, दर्शन सिंह, जितेंद्र पाल सिंह और जगमोहन सिंह मौजूद रहे।

मीटिंग के दौरान मौजूद नेशनल एफिलिएटेड स्कूल यूनियन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...