भगत रविदास के प्रकाश उत्सव पर निकाली जाएगी 19 को शोभायात्रा
फतेहगढ़ साहिब। श्रीगुरुरविदास जी के 639वें प्रकाश उत्सव को लेकर शोभायात्रा गुरु रविदास भवन ब्राह्मण माजरा से 19 फरवरी को निकाली जाएगी। कमेटी सचिव कृष्ण सिंह ने बताया कि श्री सुखमणि पाठ के भोग के बाद यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें धार्मिक और राजनैतिक दल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शोभायात्रा शहर होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएगी। जिसके बाद संगत का जत्था 22 को गुरु रविदास जी के स्थान वाराणसी में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय समागम में शामिल होने के लिए ट्रेन से रवाना होगा। यहां अध्यक्ष आत्मा राम, गुरचरण सिंह, गुरमीत सिंह, प्रीतम सिंह, दीप चंद, मस्त राम, मेजर सिंह, भजन सिंह, अमर सिंह मौजूद रहे।