पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें पूरी नहीं होने पर जताया गुस्सा

मांगें पूरी नहीं होने पर जताया गुस्सा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। फतेहगढ़ साहिब

मनरेगाकर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बैठक की। इसमें यूनियन की जिला अध्यक्ष रीना आचार्य ने बताया कि 7 साल से भी अधिक समय बीतने के बाद भी उन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर पंजाब यूनियन की बैठक 23 दिसंबर को मोगा में हुई थी।

फैसला लिया गया था कि 29 और 30 दिसंबर को पूरे पंजाब में मनरेगा कर्मी प्रदर्शन करेंगे। एक जनवरी 2016 को काले दिवस के तौर पर भी मनाया गया था। बावजूद इसके सरकार ने उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे पंजाब भर के कर्मियों में रोष है। बताया कि प्रदेश यूनियन की बैठक 13 फरवरी को लुधियाना में बुलाई गई है, जिसमें संघर्ष की नई रणनीति तैयार इसे और तेज किया जाएगा। इस मौके पर मनदीप कौर, सतनारायण सिंगला, स्वर्ण सिंह, प्रगट सिंह, सुखप्रीत कौर, मनजोत कौर, मनिंद्र कौर आदि मौजूद थे।

मांगों को लेकर बैठक करते हुए मनरेगा कर्मी।

खबरें और भी हैं...