अासान होगा हवा की गुणवत्ता मापना
भास्कर संवाददाता। फतेहगढ़ साहिब
केंद्रीयऔर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड पंजाब के तीन जिलों में हवा की गुणवत्ता मापने के लिए प्रोजेक्ट लगाएगा। जिसमें फतेहगढ़ साहिब भी शामिल है। जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक में डीसी कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि प्रोजेक्ट रिमट कॉलेज में लगाया जाएगा जिस पर एक करोड़ खर्च होगा। सिस्टम से मिलने वाली जानकारी से प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
सीवरेज बोर्ड के अफसरों से कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में ट्रीटमेंट प्लांट का काम जल्द पूरा किया जाए और रिपोर्ट 15 दिनों में दी जाए। ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक महकमे के अधिकारियों से कहा कि ओवर स्पीड, ओवर लोड तथा प्रेशर हार्न वाले वाहनों के अधिक से अधिक चालान किए जाए। वातावरण की शुद्धि के लिए धान की पराली की संभाल के लिए पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के माहिरों की खोज की नई तकनीक की किसानों को जानकारी दी जाए। पीएसईबी के इंजीनियर लवनीत दुबे ने बताया कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में ई-वेस्ट के निपटारे के लिए मोहाली की कंपनी के साथ समझौता किया है। यहां डीटीओ कंवलजीत सिंह, एसडीएम अरविंदर गुप्ता मौजूद रहे।
प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में बैठक की अध्यक्षता करते डीसी और मौजूद अफसर।