जरूरतमंदों को बांटा सामान
फतेहगढ़ साहिब। गांवबधौछी कला में नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह भट्टी ने जरूरतमंदों को कपड़े, बच्चों को स्टेशनरी और दूसरा जरुरी सामान दिया। भट्टी ने सभी को जरुरतमंदों की सहायता करने को कहा। उन्होंने गांव में जिम खोलने के लिए 1.50 लाख की रुपए की ग्रांट दिलाने की घोषणा की। यहां हरभजन सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।