पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंबरदारों का मानदेय का बकाया तुरंत अदा हो

नंबरदारों का मानदेय का बकाया तुरंत अदा हो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। पंजाबनंबरदार यूनियन की जिला इकाई की बैठक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की माता गुजरी सरायं में कुलवंत सिंह झामपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सियाचिन में देश की सरहदों की रक्षा में शहीद सैनिकों तथा यूनियन के सदस्य जिनका बीते दिनों निधन हो गया था, उनको श्रद्धांजलि भेंट करते हुए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। इस मौके पर कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने नंबरदारों का मानदेय 1500 रुपए कर इसका पत्र भी जारी कर दिया है। लेकिन, 1-1-2015 से बकाए की अभी तक अदायगी नही हुई है, जिसे तुरंत किया जाए। साथ ही मांग की गई सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को प्रशासन गोशालाओं में भेजे, क्योंकि इनके सड़कों पर घूमने के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं तथा जानें भी जा रही है।

खबरें और भी हैं...