पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का ट्रक भेजा

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का ट्रक भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कश्मीर मेंं डॉक्टर और दवाएं भेजेगी एसजीपीसी: मक्कड़

भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

शिरोमणिगुरुद्वाराप्रबंधक कमेटी कश्मीर में बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए गुरु राम दास मेडिकल काॅलेज और हॉस्पिटल से डाॅक्टरों की टीम भेजेगी। मंगलवार को रवाना होने वाली इस टीम में तीन डाॅक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और पर्याप्त मात्रा में दवाएं भी होंगी।

यह बात एसजीपीसी के प्रेसिडेंट जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राशन से भरा ट्रक रवाना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ट्रक में यूनिवर्सिटी, माता गुजरी काॅलेज, बाबा बंदा सिंह बहादुर पोलिटेक्निक काॅलेज और बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह सीनियर सेंकेडरी स्कूल के स्टाफ की ओर से दो दिनों के दिए वेतन के तहत यह पहली खेप थी। जिसमें 2000 कंबल, 1000 तौलिए, 30 हजार पैकेट बिस्कुट, 5000 पीने के पानी की बोतलें, 2500 टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन समेत अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कश्मीर के बुंगा साहिब गुरुद्वारा में एसजीपीसी के मुलाजिम लगातार पीड़ित फैमिली से संपर्क बना उन्हें राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। यह भी बताया कि कश्मीर से जो कोई भी बीमार हो पंजाब में ट्रीटमेंट के लिए आएगा उनका गुरु राम दास मेडिकल काॅलेज और हॉस्पिटल में फ्री ट्रीटमेंट कराया जाएगा। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाॅ. गुरमोहन सिंह वालिया, रजिस्ट्रार डाॅ. प्रितपाल सिंह, एमजी काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. जितेंदर सिंह सिद्धू, प्रिंसिपल कर्नल आत्मजीत सिंह, प्रिंसिपल प्रो. आरएस बाजवा और करनैल सिंह पंजोली मौजूद रहे।

पीड़ितबच्चों की मदद रहेगी जारी: मक्कड़ने बताया कि कश्मीर में आई त्रासदी के चलते एसजीपीसी के शिक्षण संस्थानों में जो भी कश्मीरी बच्चे शिक्षा ले रहे हैं और उनके फैमिली मेंबर्स की ओर से पैसा भेज पाने पर उनके खर्च के लिए 5-5 हजार रुपए दे दिए गए हैं। इसके अलावा एमजी काॅलेज के तीन कश्मीरी बच्चों को भी उक्त विशेष ग्रांट देते हुए कहा कि यह मदद उस समय तक प्रति महीने जारी रहेगी जब तक उनके फैमिली की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी से राशन के ट्रक को रवाना करते एसजीपीसी प्रेसिडेंट जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़।