पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की

भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की

फतेहगढ़ साहिब| पंजाबमें बढ़ रहे भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ कर्मजीत सिंह भुच्ची ने जिला मुख्यालय के आगे अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने बताया कि वह किसी पार्टी विशेष से नहीं हैं लेकिन उनके समर्थन में बसी के र| सिंह भी 36 घंटे की भूख हड़ताल में शामिल हैं। कर्मजीत ने बताया कि आज पंजाब में किसी भी सरकारी आॅफिस में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता, पंजाब का युवा नशे में धंसता जा रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, लोगों का हो रहा शोषण आदि को लेकर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भूख हड़ताल उस समय तक जारी रहेगी जब तक पंजाब में उक्त समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि पंजाब में जन लोक पाल बिल पेश किया जाए, विदेश से काला धन देश में लाया जाए, जेलों में सजा पूरी कर चुके लोगों की रिहाई हो, 1984 दंगा पीड़ितों के आरोपियों को सजा दी जाए।