- Hindi News
- 13 लाख के धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा अरेस्ट
13 लाख के धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा अरेस्ट
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
पुलिसनेनकली सोना लेकर लोन देने के बदले फाइनांस कंपनी के भगौड़े मुलाजिम एक अन्य को गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार मनदीप सिंह ने बताया कि विलियम निवासी शांतिपुरम हाउस केरला फतेहगढ़ साहिब के ज्योति स्वरूप चौक पर इंडिया इंफो लाइन फाइनांस कंपनी में काम करता था। 5 मार्च 2012 को जितविक पीके निवासी परमविल हाउस और उसके दो साथी नकली सोना लेकर आॅफिस आए। कंपनी मैनेजर ने विलियम को सोना चेक करने को कहा। विलियम ने सोची समझी साजिश के तहत सोना असली होने की बात कही और कंपनी ने 13.18 लाख दे दिए। पैसे लेने के बाद उक्त आरोपी फरार हो गए थे।