पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटिंग में एमएलए और एसडीएम भिड़े

मीटिंग में एमएलए और एसडीएम भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

सिटीमेंकब्जे हटाए जाने को लेकर नगर कौंसिल दफ्तर में हुई मीटिंग में एमएलए कुलजीत सिंह नागरा और कौंसिल प्रशासक एसडीएम पूजा सयाल अापस में भिड़ गए। दोनों ने ही एक दूसरे को अपशब्द कहे। एमएलए की ओर से अपशब्द बोले जाने की शिकायत एसडीएम ने डीसी अरुण सेखड़ी से की है। वहीं, एमएलए नागरा ने भी एसडीएम द्वारा प्रोटोकाॅल अपनाए जाने और उन्हें अनदेखा किए जाने के खिलाफ शिकायत डीसी से की है और इसकी काॅपी विधानसभा भेजने की बात कही है। ताकि अनुशासनिक कार्रवाई हो सके।

सिटी में कौंसिल की ओर से कब्जों को हटाए जाने को लेकर मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें प्रशासक सहित स्थानीय लोग, एमएलए और कौंसिल स्टाफ भी मौजूद था। एमएलए नागरा ने बताया कि मीटिंग में जब वह कब्जे हटाए जाने का विरोध कर रहे थे तभी एसडीएम ने लोगों से कहा कि आप मेरे से सीधे बात करो। जिस पर उन्होंने प्रशासक से कहा कि यह प्रोटोकाॅल के खिलाफ है क्योंकि वह भी मीटिंग में बुलाए गए हैं और वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं। इतना ही नहीं मीटिंग का समय 10.30 बजे तय था जबकि प्रशासक देरी से मीटिंग में शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी से भी कोई अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है। एमएलए नागर ने अफसरों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन या नगर कौंसिल की मीटिंग में उन्हें नहीं बुलाया जाता।

सख्ती से हटाए जाएंगे नाजायज कब्जे

मीटिंगके दौरान एसडीएम सयाल ने कहा कि सिटी में कब्जों को सहन नहीं किया जाएगा। जो कोई भी दुकानदार दुकान के आगे सामान रखेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह भी कहा कि जिन लोगों ने दुकानों या घरों के आगे सीढ़ियां बना रखी है उनकी जांच की जाएगी। उन्हें हटाना है या नहीं यह फैसला बाद में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीतिक दबाव सहन नहीं होगा। कारोबारी संस्थानों से 19 सितंबर को मीटिंग की जाएगी।

नगर कौंसिल में मीटिंग में मौजूद एमएलए नागर और एसडीएम पूजा सयाल अन्य।