पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा विश्वकर्मा महोत्सव मीटिंग में ड्यूटिंया लगाई

बाबा विश्वकर्मा महोत्सव मीटिंग में ड्यूटिंया लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़

राज्यस्तरीयबाबा विश्वकर्मा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मोहल्ला प्रीत नगर में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा की अगुवाई में मीटिंग की गई। जहां वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई। कौशल ने बताया कि समारोह में शिअद के महासचिव और सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा चीफ गेस्ट जबकि यूथ विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और एसओआई के प्रदेशाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, जिला योजना बोर्ड फतेहगढ़ साहिब के चेयरमैन जोगिंदर पाल सिंगला, शिअद प्रवासी विंग पंजाब और प्रवासी भलाई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आरसी यादव, जिला फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान और एसडीएम अमलोह राजदीप कौर विशेष मेहमान होंगे। प्रोग्राम शाम 4 बजे शुरू होगा। भोजपुरी टीवी कलाकर प्रोग्राम पेश करेंगे। यहां संस्था के उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार, महासचिव गौतम कुमार, सुभाष वर्मा, अमजद, विनोद कुमार, सुखवीर सिंह, जेपी सैनी, सोनू मिश्रा, विजय सिंह, कारोबारी रविंदर गौड़ , सोनू गुप्ता, सजीद अंसारी, संदीप गुप्ता, पन्ना लाल, रामपाल और संत राम रहे।