पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जत्थेदार संता सिंह उम्मेदपुरी को दिया निमंत्रण पत्र

जत्थेदार संता सिंह उम्मेदपुरी को दिया निमंत्रण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़

मंडीगोबिंदगढ़ केदशहरा मैदान में 14 दिसंबर को पंजाब प्रवासी भलाई बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन (राज्य मंत्री) आरसी यादव के सम्मान में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां पुरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को शिअद प्रवासी विंग जिला फतेहगढ़ साहिब के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने अकाली दल के जिला आॅब्जर्वर और एसएस बोर्ड के चेयरमैन जत्थेदार संता सिंह उम्मेदपुरी से मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया।

जानकारी देते हुए कौशल मिश्रा ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में करीब 10 हजार प्रवासी भाई इकट्ठे होंगे। समारोह में सीनियर अकाली नेता कुलवंत सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जोगिंद्रपाल सिंगला, शिअद जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, साबका एमएलए सरहिंद दीदार सिंह भट्टी, शिअद बीसी विंग के जिला प्रधान भिंदर सिंह, शिअद के जिला जनरल सेक्रेटरी जतिंदर सिंह धालीवाल, पंजाब प्रवासी भलाई बोर्ड के उपाध्यक्षों में अमृतसर से महेश वर्मा, मोहाली से प्रमोद मिश्रा और जालंधर से अरविंद मिश्रा, प्रवासी भलाई बोर्ड जालंधर के जिलाध्यक्ष वरिंदर शर्मा, कपूरथला के दिनेश कुमार, मोहाली के दिनेश कुमार, पटियाला के एसके यादव और लुधियाना के चंद्रभान चौहान अन्य मौजूद होंगे। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए महुआ चैनल के भोजपुरी कलाकार रंगारंग प्रोग्राम पेश करेंगे। यहां गौतम कुमार, डाॅ. राकेश कुमार, शिअद प्रवासी विंग मंडलाध्यक्ष सुभाष वर्मा, हरेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार लोधी, रमेश कुमार यादव, पन्ना लाल, रमेश कुमार यादव, दलीप तिवारी, राजीव कुमार, विनोद कुमार और उदय सिंह मौजूद रहे।

जत्थेदार संता सिंह उम्मेदपुरी को निमंत्रण पत्र सौंपते प्रवासी भलाई बोर्ड के जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा अन्य।