पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द होगी मनरेगा कर्मियों की पेमेंट अदा: भुट्टा

जल्द होगी मनरेगा कर्मियों की पेमेंट अदा: भुट्टा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्द होगी मनरेगा कर्मियों की पेमेंट अदा: भुट्टा

फतेहगढ़ साहिब। जिलेमें मनरेगा कर्मियों की अदायगी को लेकर पंजाब सरकार को लेटर लिखा जा चुका है। पेमेंट होने पर तुरंत अदायगी की जाएगी। यह बात जिला परिषद चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने पत्रकारों से कही। उन्होंने बताया कि जिले के मनरेगा कर्मियों की संख्या लगभग 51 हजार है और जिनकी अगस्त महीने से नबंवर महीने तक की कुल पेमेंट 8.51 करोड़ रुपए बनती थी। जिसमें से पिछले दिनों 3.40 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। जबकि 5.11 करोड़ रुपए की अदायगी केंद्र सरकार से पैसे आने के कारण नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि चंद दिनों में पूरी अदायगी होने की उम्मीद है, जिसकी मनरेगा कर्मियों को तुरंत कर दी जाएगी और उन्हें कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मनरेगा के तहत काम कर रहे कर्मियों ने अदायगी होने के चलते जिप चेयरमैन समेत प्रशासनिक अफसरों को मांग पत्र दिए थे और रोष प्रदर्शन भी किए थे। जिसके बाद कुछ पेमेंट की अदायगी भी हुई थी।