पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर टीचर्स को 3 महीने से तनख्वाह नहीं

कंप्यूटर टीचर्स को 3 महीने से तनख्वाह नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। पंजाबस्कूल शिक्षा बोर्ड अधीन बनी पिकटस सोसायटी में कार्यरत पंजाब के लगभग 7 हजार टीचर तीन महीने से तनख्वाह मिलने से परेशान हैं। कंप्यूटर टीचर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह बैंस और जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि तनख्वाह मिलने से आज कंप्यूटर टीचरों को खर्च चलाना भी मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर टीचरों का तनख्वाह हमेशा ही लेट होता है और कभी भी समय पर अदायगी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि डीजीएसई पंजाब ने अभी तक कंप्यूटर टीचरों का सालाना तरक्की पत्र भी जारी नहीं किया अौर 2 साल के इंक्रीमेंट पर भी चुप्पी साधे हैं। सीमा कौशल, नरेंद्र कुमार, हरवीर सिंह, जसपाल सिंह, नवदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, हरसिमरन कौर, कंचन वर्मा, तेजवीर कौर, सीमा मल्होत्रा मौजूद रहे।