पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोड़ मेल: सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर

जोड़ मेल: सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब| शहीदीजोड़ मेल के दौरान हर कदम पर नजर रखने के लिए इस बार सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। पुलिस प्रशासन तो सीसीटीवी कैमरों के जरिए व्यवस्था को सुचारू बनाएगा ही, एसजीपीसी भी गुरुद्वारा परिसर के आस-पास सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखेगा। प्रशासन ने यह कदम आने वाली संगत की सुविधा और असमाजिक तत्वों की हर हरकत पर नजर रखने के लिए उठाया है। यह बात एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने पत्रकारों से की मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि शहीदी जोड़ मेल के दौरान संगत की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। जोड़ मेल के दौरान धार्मिक मर्यादा, अमन और कानून व्यवस्था हर हालत में कायम रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जोड़ मेल के दौरान सुरक्षा को लेकर जरूरत अनुसार फोर्स तैनात की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य तौर पर चलाने के लिए हर प्रबंध होगा और व्हीकल्स के पार्किंगों के लिए भी पहले से तय पार्किंग स्थलों के अलावा अतिरिक्त पार्किंग स्थलों का भी प्रबंध किया जा रहा है। एसएसपी ने कानून व्यवस्था की पालना करते हुए लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए मीडिया से सहयोग की मांग की। क्योंकि मीडिया ही लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने मीडिया को जिले में पूरी तरह से कानून व्यवस्था और इंसाफ दिलाने के लिए वचनबद्धता की बात कही।