पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाेली के गुरुद्वारा में कराया गुरमति समागम

पंजाेली के गुरुद्वारा में कराया गुरमति समागम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

शहीदबाबाजोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह माता गुजरी के शहादत को समर्पित गुरुद्वारा श्री खालसा दरबार पंजोली में गुरमति समागम कराया। दो दिन के समागम में भाई मुख्तियार सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, भाई हरपाल सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, बीबी राजवंत कौर के ढ़ाडी जत्थे, पंथक कवि भाई अवतार सिंह, कथा वाचक धर्मवीर सिंह लुधियाना वालों ने संगत को कीर्तन प्रवचन से निहाल किया। महान शहीद बाबा जोराबर सिंह बाबा फतेह सिंह के कम आयु में धर्म कौम की रक्षा के लिए दी कुर्बानी की मिसाल कहीं नहीं है। इसलिए सभी को महान शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। लंगर की सेवा भी की गई। यहां नरेन्द्र सिंह टिवाणा पूर्व बार कौंसिल अध्यक्ष, त्रिलोचन सिंह, अजायब सिंह, जगजीत सिंह, हरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, मनप्रीत सिंह, जगदीप सिंह मौजूद रहे।

फतेहगढ़ साहिब में शुक्रवार को कीर्तन कर संगत को निहाल करते रागी जत्थे।